Pauri News: अल्केश्वर घाट मार्ग पर सीवर चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

- गोशाला के पास दो दिनों से समस्या, लोगों में आक्रोश- स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी और आंदोलन की चेतावनीश्रीनगर। नगर क्षेत्र के अल्केश्वर घाट मार्ग पर गोशाला के समीप पिछले दो दिनों से सीवर चैंबर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गंदा पानी शनि मंदिर तक पहुंच रहा है। यह मार्ग मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य रास्ता है। क्षेत्र में तीन से चार स्कूल भी स्थित हैं, जिससे सामान्य दिनों में स्कूली बच्चों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। फिलहाल छुट्टियों के कारण बच्चों की आवाजाही कम है, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। दोपहिया वाहन चालकों को भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि तेज बदबू से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी अनुज जोशी, नाजीम, आशुतोष डबराल और राजेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि सीवर चोक की समस्या बार-बार हो रही है और शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता रश्मि शाह ने बताया कि नालियों में बोतलें और अन्य ठोस सामग्री फेंके जाने तथा क्षेत्र के निचले हिस्से में होने के कारण मलबा जमा हो जाता है, जिससे सीवर बार-बार चोक हो रहा है। उन्होंने जल्द सफाई कर समस्या के समाधान की बात कही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 16:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: अल्केश्वर घाट मार्ग पर सीवर चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी #SewerBlockageOnAlkeshwarGhatRoad #DirtyWaterFlowingOntoTheRoad #SubahSamachar