Pali News: सरकारी अस्पताल में बड़ी चूक, थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को गलत ब्लड चढ़ाने पर अस्पताल प्रशासन कटघरे मे
पाली के बांगड़ अस्पताल में चिकित्सा प्रशासन की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां थैलेसीमिया से पीड़ित एक मासूम बच्ची को कथित रूप से गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल बच्ची को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार बच्ची लंबे समय से थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित है और उसे हर 20 दिन में रक्त चढ़ाने के लिए अस्पताल लाया जाता था। इस बार भी परिजन नियमित प्रक्रिया के तहत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बच्ची का ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव (O+) है लेकिन लापरवाही के चलते उसे B पॉजिटिव (B+) रक्त चढ़ा दिया गया। ये भी पढ़ें:Bikaner:तपती मरुधरा की बुझी प्यास! बीकानेर में खत्म हुआ 'जल-वनवास', जलाशयों में गूंजी नहरी पानी की कलकल गलत रक्त चढ़ते ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। उसके चेहरे और मुंह पर सूजन आ गई। परिजनों ने जब ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ से शिकायत की तो सामने आया कि बच्ची को गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाया गया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में परिजनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है, जो यह पता लगाएगी कि इतनी बड़ी लापरवाही किस स्तर पर हुई। साथ ही बच्ची के उपचार और स्वास्थ्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की विशेष टीम भी बनाई गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 18:59 IST
Pali News: सरकारी अस्पताल में बड़ी चूक, थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को गलत ब्लड चढ़ाने पर अस्पताल प्रशासन कटघरे मे #CityStates #Jodhpur #Rajasthan #PaliNews #BangarHospitalPali #WrongBloodTransfusion #ThalassemiaChildCase #MedicalNegligenceRajasthan #PaliHospitalNews #RajasthanHealthNews #BloodGroupError #HospitalInquiryCommittee #ChildHealthCase #SubahSamachar
