राजस्थान में भीषण गर्मी का असर, पारा 44°C के करीब; कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, स्कूल टाइमिंग में बदलाव शुरू

राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ते हुए 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू (हीटवेव) के और तेज होने की चेतावनी जारी की है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बुधवार को दिनभर तीखी धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। श्रीगंगानगर सबसे गर्म, धूलभरी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी श्रीगंगानगर में इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। यहां दिनभर तेज हवाओं और धूलभरी आंधी जैसे हालात बने रहे। हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जैसे इलाकों में भी गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। जयपुर में गर्मी का असर, स्कूल समय में बदलाव जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के बाद प्रशासन ने छोटे बच्चों के स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव का फैसला किया है। यह नया समय 27 अप्रैल से लागू किया जाएगा, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके। अलवर और सीकर में लू जैसे हालात अलवर जिले में पहली बार इस सीजन में लू का प्रभाव साफ महसूस किया गया। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। वहीं सीकर में लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के चलते सुबह-शाम भी बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ये भी पढ़ें:जमीन विवाद में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, युवक को भी पीटकर उतारा मौत के घाट; लोगों में आक्रोश आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल से राजस्थान में हीटवेव का प्रभाव और तेज हो सकता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी का प्रकोप और गंभीर रूप ले सकता है। प्रदेश के लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 04:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान में भीषण गर्मी का असर, पारा 44°C के करीब; कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, स्कूल टाइमिंग में बदलाव शुरू #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanHeat #HeatwaveAlert #44DegreeTemperature #SriganganagarHottest #JaipurSchoolTimingChange #HeatWaveEffect #WeatherUpdate #TemperatureRise #North-westRajasthan #DustyWinds #SubahSamachar