दिन में तारे दिखा रही गर्मी: 45.7 डिग्री पर सिका पंजाब, बिजली की मांग ने तोड़े रिकाॅर्ड; मानसून का इंतजार बढ़ा

पंजाब में गर्मी के तेवर और तीखे हो गए हैं। रविवार को फरीदकोट का पारा 45.7 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार के को पंजाब के 14 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा. संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना जताई है। मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन पंजाब में एक जुलाई से मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। विभाग ने चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। खास तौर से 2 और 3 जुलाई को पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी होगी पड़ेगी। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 04:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिन में तारे दिखा रही गर्मी: 45.7 डिग्री पर सिका पंजाब, बिजली की मांग ने तोड़े रिकाॅर्ड; मानसून का इंतजार बढ़ा #CityStates #Patiala #Chandigarh-punjab #HeatInPunjab #PunjabWeatherUpdate #SubahSamachar