Gorakhpur News: लू से झुलसे लोग, 28 जून तक राहत नहीं, मानसून की दस्तक के आसार
गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिले तीव्र उष्ण लहर की चपेट में28 जून के बाद बारिश बढ़ने और मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावनागोरखपुर। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभावी मौसमी गतिविधियों के अभाव के कारण तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। गोरखपुर बृहस्पतिवार को तीव्र उष्ण लहर (सीवियर हीट वेव) की चपेट में रहा, जिससे लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।टीबी सिंह ने बताया कि प्रदेश में प्रयागराज, सुल्तानपुर, आगरा, खीरी, बलिया, फतेहपुर और वाराणसी देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। वहीं गोरखपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज और बहराइच में तीव्र उष्ण लहर दर्ज की गई।गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत और न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। जिले में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।28 से मौसम में होगा बदलावमौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 28 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 28 जून से प्रदेश में वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जबकि 30 जून से व्यापक बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने और उसके बाद तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में जून के अंतिम दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:49 IST
Gorakhpur News: लू से झुलसे लोग, 28 जून तक राहत नहीं, मानसून की दस्तक के आसार #SeveralDistrictsInEasternUP #IncludingGorakhpur #AreReelingUnderIntenseHeatWave. #SubahSamachar
