UP: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आ गया सातवीं का छात्र; माैके पर ही दर्दनाक माैत
कासगंज के अमांपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। केए पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गांव मांमों निवासी जितेंद्र कुमार (14) की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र वीएबी इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। वह बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद किसी काम से अमांपुर सड़क की ओर जा रहा था। तभी ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। एंबुलेंस की मदद से छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 18:52 IST
UP: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आ गया सातवीं का छात्र; माैके पर ही दर्दनाक माैत #CityStates #Kasganj #KasganjAccident #UpPolice #SubahSamachar
