Kaushambi : अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सात साल की बच्ची की मौत, चालक गाड़ी लेकर फरार
करारी इलाके के भैला मकदुमपुर गांव में अज्ञात चार पहिया की टक्कर लगने से रिया सरोज (6) पुत्री सुनील सरोज की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिया वाहन चालक का पता लगा रही है। रिया दो बहनों में बड़ी थी। शनिवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आई तेज रफ्तार कार ने उसको रौंद दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 11:46 IST
Kaushambi : अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सात साल की बच्ची की मौत, चालक गाड़ी लेकर फरार #CityStates #Kaushambi #KaushambiNews #KaushambiNewsToday #PrayagrajNewsToday #SubahSamachar
