Rohtak News: सावन में हरिद्वार के लिए चलेंगी सात रोडवेज बसें

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालु इस बार एसी सहित सात बसों में सफर कर सकेंगे। हालांकि, एसी बस पिछले वर्ष चलाई गई थीं मगर उसका संचालन सावन के बाद किया गया था। अब सावन माह के 10 दिन शेष रह गए गए हैं। श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से कांवड़ लाने की तैयारी शुरू कर दी है। रोहतक से रोजाना 7 रोडवेज बसों का संचालन होता है। इनमें छह सामान्य व एक एसी बस है। रोडवेज प्रबंधक हंसराज ने बताया कि बस स्टैंड से सुबह 04:20 बजे रोहतक डिपो, सुबह 4:50 बजे रोहतक डिपो, सुबह 6:10 बजे व सुबह 9:15 बजे अन्य डिपो, 10:30 बजे भिवानी डिपो व दोपहर 12:30 बजे रोहतक डिपो की सामान्य बसों का संचालन हो रहा है। साथ ही दोपहर 01:25 बजे एसी बस का संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि सामान्य बस में 365 व एसी बस में 475 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सावन में हरिद्वार के लिए चलेंगी सात रोडवेज बसें #SevenRoadwaysBusesWillRunToHaridwarDuringSawan. #SubahSamachar