अब तक सात एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, इनमें से छह बंद: अखिलेश यादव
- दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने कसा तंज- कहा, कम से कम इस एयरपोर्ट को नहीं बेचने का वादा तो करते- भाजपा पर पलटवार कर अखिलेश यादव ने दादरी की जमीन से किया वर्ष 2027 के चुनाव का आगाजमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन कर चुकी है और इनमें से छह बंद हो चुके हैं। कम से कम इस एयरपोर्ट को नहीं बेचने का वादा करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने बेचने के लिए ही नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। रैली के माध्यम से पूर्व सीएम ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित रैली में अखिलेश ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन में प्रधानमंत्री के भाषण की तरफ इशारा कर कहा कि इस रैली की चर्चा ने काफी लोगों के होश उड़ा दिए थे। उनको मजबूर कर दिया कि उनको सपा से पहले रैली करनी पड़ी। भाजपा की रैली में लोग आए नहीं थे बल्कि लोगों को लाया गया था। जो दुनिया में अपने आप को सबसे बड़ी पार्टी बोलते है, उस पार्टी के नेताओं को सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दिल्ली में आयोजित एआई समिट पर भी अखिलेश ने कहा कि उसमें ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान ने देश और दुनिया को अपना एक रोबोट दिखाया। जबकि हकीकत कुछ और निकली। उसी विश्वविद्यालय के छात्रों को एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में बुलाया गया। साथ ही उनको रैली के बाद लंबी छुट्टी दी गई। जहां-जहां से छात्रों को बुलाया गया, उन सभी को छुट्टी दी गई। सपा की इस रैली में इतने लोग आए है, इसका मतलब भाजपा का यूपी और दिल्ली से छुट्टी होना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली में आने से पहले एटीएम की बातें सुनी। दस साल से सरकार में नहीं है। एटीएम ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को भी परेशान किया होगा। जो लोग ए के बारे में जानते होंगे वो टी और एम भी समझ जाएंगे। कुछ लोग एटीएम पर ज्यादा मेहरबान रहते हैं इसलिए उनको एटीएम की याद आई। उन्होंने कहा कि 50 लाख करोड़ के एमओयू साइन होने का दावा किया गया लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। सरकार आने पर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। पढ़ाई को व्यवस्थित, कॉलेज व विवि में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को आलू खरीदने का आश्वासन दिया गया। लावारिस जानवरों को हटाने का वादा किया गया पर कुछ नहीं हुआ। सपा को मौका मिला तो अग्निवीर योजना बंद की जाएगी। उन्होंने स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाया। मंदिर जाने के बाद मंदिर धुलवाने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इससे गहरा आघात पहुंचा। नोएडा पर फर्जी एनकाउंटर पर भी निराशा जताई।गुर्जर समाज के वीरों को मिलेगा सम्मानपूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि रैली में सबसे पहले गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर सम्मान करने का मौका मिला है। याद दिलाना चाहता हूं कि हम सभी लोगों लड़ाइयां लड़ी थी पर दूसरे लोग हमारा और आपका इतिहास छीनना चाहते हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इन महान लोगों को सम्मान दिया है। शहीद विजय सिंह पथिक के नाम से स्टेडियम व सबसे बड़े पार्क को सम्राट मिहिर भोज का नाम दिया गया। वर्ष 1857 की लड़ाई में कोतवाल धनसिंह को कभी नहीं भूल सकते है। वर्ष 2027 में अगर सपा सरकार आएगी तो लखनऊ में भी इन तीनों के अलावा तमाम सेनानियों और वीरों को सम्मान दिलाया जाएगा। लोकार्पण में हुईं तमाम चर्चा पर गैस सिलिंडर भूल गएअखिलेश यादव ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन में तमाम बातों पर चर्चा की गई लेकिन गैस सिलिंडर पर चर्चा करना भूल गए। भाजपा के फैसले जनता को तकलीफ देने वाले हैं। कितनी बार पार्टी के लोगों ने धोखा देने का काम किया है। जमीन ली, लेकिन बाजार दर से मुआवजा नहीं दिया गया। जब भी सरकार बनेगी तो किसानों को बाजार भाव का मुआवजा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत या अर्बन यूनिट बनाने का वादानोएडा और ग्रेटर नोएडा में पंचायत व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे ग्रामीणों का विकास नहीं हो पा रहा है। सरकार आने पर पंचायत व्यवस्था बहाल की जाएगी। अर्बन यूनिट को मान्यता दी जाएगी। किसानों को 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 4 प्रतिशत प्लॉट भी दिये जाएंगे। कॉलोनियों को नियमित कर विकास से जोड़ा जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 18:03 IST
अब तक सात एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, इनमें से छह बंद: अखिलेश यादव #SevenAirportsHaveBeenInauguratedSoFar #SixOfThemAreClosed:AkhileshYadav #SubahSamachar
