लापरवाही: वाराणसी में 64 स्वास्थ्य केंद्रों की सेवा स्विच्ड ऑफ है, कृपया यहां संपर्क न करें
वाराणसी जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। 40 लाख की आबादी वाले जिले में 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के सरकारी सीयूजी नंबर रिचार्ज न होने के कारण बंद पड़े हैं। रविवार को जिले के अस्पतालों की पड़ताल में इस तरह की लापरवाही सामने आई। एक ओर शासन की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने का सबसे मुख्य जरिया ही ठप हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इन अस्पतालों की दीवारों पर इन्हीं बंद नंबरों का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है, जिससे मरीज और उनके परिजन गुमराह हो रहे हैं। इस स्थिति में एक्सीडेंटल केस और डिलीवरी के समय मरीजों के परिजन डॉक्टर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इसे भी पढ़ें;Good News: अब रेल मार्ग से जुड़ेगा वाराणसी एयरपोर्ट, जाम से मिलेगी निजात; यात्रियों को मिलेगी सुविधा जिला अस्पताल के गेट और अन्य जगहों पर लगे सभी सीएचसी-पीएचसी के नंबरों पर जब संपर्क किया गया, तो पता चला कि इन नंबरों पर रिचार्ज ही नहीं है। यही हाल मंडलीय और रामनगर स्थित एलबीएस अस्पताल का भी है। यहां बैनर पर सीएचसी-पीएचसी के नंबर तो लिखे हैं, ताकि संकट के समय ग्रामीण सीधे डॉक्टर या प्रभारी से संपर्क कर सकें, लेकिन वे नंबर महज शोपीस बनकर रह गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 07:59 IST
लापरवाही: वाराणसी में 64 स्वास्थ्य केंद्रों की सेवा स्विच्ड ऑफ है, कृपया यहां संपर्क न करें #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #HealthCenterInVaranasi #GovernmentHospital #SubahSamachar
