Lakhimpur Kheri: पांच दिन बाद चला सर्वर, फिर भी कई समितियों पर खाद नहीं, किसान परेशान
लखीमपुर खीरी जिले में करीब पांच दिन तक सर्वर ठप रहने के बाद सोमवार को सहकारी समितियों पर यूरिया वितरण शुरू हुआ, लेकिन कई क्षेत्रों में किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। कहीं खाद का स्टॉक सीमित है तो कहीं शून्य है। ऐसे में काफी किसानों को यूरिया नहीं मिल सकी। जिले में 144 से अधिक समितियां हैं, लेकिन पिछले पांच दिनों से सर्वर खराब होने से वितरण ठप रहा। सोमवार से नए सर्वर से खाद वितरण शुरू हुआ, जिसकी पड़ताल कराई गई। बिजुआ ब्लाक के दाउदपुर, भीरा, मूड़ा सवारान और भदेड़ बी-पैक्स समितियों पर वितरण होता तो नजर आया, लेकिन गोंधिया, पड़रिया तुला, रमुआपुर और बस्तौली समितियों पर वितरण नजर नहीं आया। पूछने पर पता चला कि पांच दिन बाद सोमवार को खाद पहुंची है। अब मंगलवार को वितरण होगा। जबकि रामनगर, कांपटांडा में स्टॉक शून्य होने से सन्नाटा पसरा रहा। जिम्मेदारों ने बताया कि डिमांड भेजी गई। भानपुर बी-पैक्स पर खाद नहीं है। मितौली तहसील के औरंगाबाद समिति पर भी खाद न होने से किसान परेशान नजर आए। सुबह काफी किसान लाइन में लगने के लिए पहुंचे, लेकिन खाद न होने से मायूस लौट गए। जबकि धौरहरा क्षेत्र के गुदरिया, चकलाखीरपुर, ईसानगर, लौकाही मल्लपुर में भी सोमवार को खाद का वितरण नहीं किया गया। बताया गया कि समितियों पर खाद नहीं है, जबकि कुछ ने कहा कि सर्वर खराब होने से वितरण नहीं हो सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 20:43 IST
Lakhimpur Kheri: पांच दिन बाद चला सर्वर, फिर भी कई समितियों पर खाद नहीं, किसान परेशान #CityStates #LakhimpurKheri #Agriculture #UreaFertilizer #Farmers #SubahSamachar
