The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1836 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 621.00 अंक या 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,493.50 पर बंद हुआ। क्या है विशेषज्ञों की राय बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, हालात तेजी से एस्केलेशन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों में घबराहट साफ दिख रही है। अजय बग्गा ने कहा कि हफ्ते की शुरुआत बेहद अस्थिर माहौल में हुई है और निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर डॉलर जैसी सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी मनी मार्केट फंड्स का एयूएम 8 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है, जो इस सेफ्टी फ्लाइट को दर्शाता है। 48 घंटे का अल्टीमेटम बना ट्रिगर बग्गा के अनुसार, बाजार में घबराहट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम है। इसमें कहा गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाए, जो फिलहाल युद्ध से पहले की क्षमता के सिर्फ 5% पर चल रहा है, वरना ईरान के पावर ग्रिड को निशाना बनाया जा सकता है। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 13:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1836 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे #BusinessDiary #National #SubahSamachar