Damoh News: दुष्कर्म के आरोप में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पीड़ित महिला शुक्रवार को सीधे कोतवाली थाने पहुंची और महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी बड़ापुरा निवासी जितेंद्र उर्फ जित्तू अहिरवार, जो यूथ कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है, लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। ये भी पढ़ें-चोरी करने पहुंचे बेटे के दोस्त ने ही की था वृद्वा की हत्या, कुएं में फेंककर लाश लगाई ठिकाने ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक सामग्री का आरोप पीड़िता के अनुसार आरोपी के पास उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद थे, जिनके जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। दबाव बनाकर कई बार जबरन दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। राजनीतिक हलचल तेज, जांच पर निगाहें मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल मच गई है। आरोपी के राजनीतिक पद और संपर्कों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है और सभी डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 09:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Damoh News: दुष्कर्म के आरोप में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप #CityStates #MadhyaPradesh #Damoh #SubahSamachar