Mandi News: वरिष्ठ नागरिक धार्मिक भ्रमण पर मनाली रवाना

सुंदरनगर (मंडी)। मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर के 22 वरिष्ठ नागरिक शनिवार को एक दिवसीय धार्मिक एवं ऐतिहासिक भ्रमण पर मनाली के लिए रवाना हुए। दल को एसडीएम अमर नेगी ने केंद्र के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ नागरिक वशिष्ठ महादेव मंदिर, माता हिडिंबा मंदिर, अटल टनल और सिस्सु (लाहौल घाटी) का दौरा करेंगे। अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि ट्रस्ट वर्ष 2021 से वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच, योग, मनोरंजन और भ्रमण जैसी गतिविधियां आयोजित कर रहा है। भ्रमण दल के साथ ट्रस्ट एवं केंद्र का स्टाफ भी वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए मौजूद रहा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 15:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: वरिष्ठ नागरिक धार्मिक भ्रमण पर मनाली रवाना #SeniorCitizensDepartForAReligiousTourToManali #SubahSamachar