Mandi News: सरकाघाट को जिला बनाने का वरिष्ठ नागरिक परिषद ने पास किया प्रस्ताव

टिहरा (मंडी)। ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद सरकाघाट की बैठक शनिवार को अध्यक्ष प्रकाश चंद चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सरकाघाट को जिला बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। संगठन ने तर्क दिया आबादी, भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए जिला बनाया जाना चाहिए। परिषद के प्रदेश महासचिव एमएस चंदेल ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री को चार बार स्मरण पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलने का समय नहीं दिया गया है। उन्होंने इसे वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा करार दिया और मांग की कि 15 अगस्त को सरकाघाट के लिए की गई घोषणाओं को संबंधित अधिकारी जल्द धरातल पर लागू करें।बैठक के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार से मुलाकात की और समस्याओं पर कार्रवाई की मांग उठाई। परिषद सदस्यों ने सरकाघाट में समय पर गैस सिलेंडर न मिलने और उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूलने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। साथ ही सेंट्रल पार्क और स्कूल परिसर में स्थापित जिम के पिछले कई महीनों से उचित रखरखाव न होने का मुद्दा उठाया गया। नगर परिषद और जल शक्ति विभाग से सीवरेज की सुधारात्मक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।बैठक में ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के सदस्य रमेश चंद भारद्वाज, प्रताप ठाकुर, प्रेम कुमारी ठाकुर, हरि दास प्रजापति, नेक राम शास्त्री, गांधी राम राणा, दलीप सिंह, अनंत राम राणा, ब्रह्म दास शर्मा और बीआर राणा सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: सरकाघाट को जिला बनाने का वरिष्ठ नागरिक परिषद ने पास किया प्रस्ताव #MandiNews #MandiTodayNews #MandiHindiNews #SubahSamachar