Kullu News: वरिष्ठ नागरिक और युवाओं ने अनुभव किए साझा

वरिष्ठ नागरिक और युवाओं ने अनुभव किए साझासामाजिक न्याय विभाग ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला मुख्यालय में वरिष्ठ नागरिक और युवा पीढ़ी ने एक मंच पर आकर अनुभव साझा किए और आने वाले समय में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने को लेकर चर्चा की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कुल्लू ने राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कार्ययोजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के बीच आपसी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसके माध्यम से सम्मान और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने और उनके सम्मान एवं देखभाल को अपनी जिम्मेदारी मानने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों को एक साझा मंच पर लाकर अनुभवों के आदान-प्रदान, आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। युवाओं ने भी वरिष्ठ नागरिकों से सीख लेते हुए उनके अनुभवों का सम्मान करने और समाज में उनकी गरिमापूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।खेलों से करवाया मनोरंजन प्रतिभागियों के लिए कैरम बोर्ड, शतरंज, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पहेलियों सहित विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: वरिष्ठ नागरिक और युवाओं ने अनुभव किए साझा #SeniorCitizensAndYouthSharedTheirExperiences. #SubahSamachar