Haridwar News: 25 से शुरू होंगे चयन ट्रायल
हरिद्वार। जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने बताया कि खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के लिए जिला स्तरीय टीम के चयन ट्रायल 25 सितंबर से शुरू होंगे। 25 सितंबर को बॉक्सिंग, 26 सितंबर को बेसबॉल, 6 अक्तूबर को ताइक्वांडो का चयन ट्रायल योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में किया जाएगा। 27 सितंबर को नेटबॉल का चयन ट्रायल शिवडेल पब्लिक स्कूल भेल सेक्टर-1 रानीपुर में होगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 17:54 IST
Read More:
Selection trials will begin on the 25th.
Haridwar News: 25 से शुरू होंगे चयन ट्रायल #SelectionTrialsWillBeginOnThe25th. #SubahSamachar
