Ambala News: राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा व केसरी कुमार दंगल के लिए चयन ट्रायल संपन्न

अंबाला। आगामी राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा और केसरी कुमार दंगल (पुरुष व महिला) के लिए अंबाला की जिला स्तरीय टीमों के चयन के लिए सोमवार को ट्रायल संपन्न हो गए। छावनी स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के नजदीक बने एससी हॉस्टल परिसर में आयोजित इन ट्रायल्स में जिलेभर से आए करीब 250 पहलवानों ने भाग लिया। ट्रायल में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन, महिला कुश्ती और विभिन्न केसरी व कुमार टाइटल वर्गों के लिए पहलवानों ने दमखम दिखाया। वहीं ट्रायल प्रक्रिया में सीनियर पुरुष व महिला, केसरी कुमार टाइटल, केसरी-मिट्टी पुरुष वर्ग तथा अंडर-17 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच और निर्धारित वजन तौलने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुकाबले कराए गए। संवादविभिन्न भार वर्गों में कड़े मुकाबले:फ्री स्टाइल 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग।ग्रीको रोमन: 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग। महिला कुश्ती: 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग---विशेष टाइटल वर्गहरियाणा कुमार (पुरुष फ्री स्टाइल): 62 से 74 किग्रा हरियाणा कुमारी (महिला): 62 किग्रा से कम हरियाणा केसरी (पुरुष फ्री स्टाइल): 74 किग्रा हरियाणा केसरी (महिला): 62 किग्रा हरियाणा कुमार (ग्रीको रोमन): 77 किग्रा से कम हरियाणा केसरी (ग्रीको रोमन): 77 से 130 किग्रा अंबाला छावनी स्थित एससी हॉस्टल परिसर में कुश्ती के ट्रायल के दौरान भिड़ते पहलवान।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा व केसरी कुमार दंगल के लिए चयन ट्रायल संपन्न #SelectionTrialsForTheState-levelWrestlingArena(akhara)And'KesariKumarDangal'HaveConcluded. #SubahSamachar