Agra News: राज्य वुशू चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आज

आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य वुशू चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने वाली जिले की टीम के लिए अंतिम चयन ट्रायल 7 जून को स्वामी विवेकानंद पार्क, लॉयर्स कॉलोनी में होंगे। खिलाड़ियों को शाम 4:30 बजे रिपोर्ट करना जरूरी होगा। जिला वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप 25 से 28 जून तक शामली में होनी है। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, आयु प्रमाणपत्र, वुशू किट या स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म और आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ लाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: राज्य वुशू चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आज #SelectionTrialsForStateWushuChampionshipToday #SubahSamachar