Una News: नगर परिषद संतोषगढ़ चुनाव के लिए मतदान केंद्रों का चयन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के नौ वार्डों में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए नगर परिषद की ओर से मतदान केंद्र तय कर दिए गए हैं। नगर परिषद के कुल 7775 मतदाता 17 मई 2026 को इन केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर परिषद के वार्ड एक के मतदाताओं के लिए राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। सबसे अधिक मतदाताओं वाले वार्ड-2 के लिए जटपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र स्थापित होगा। नगर परिषद में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े वार्ड संख्या 3 का मतदान केंद्र नंगल रोड पर स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र गौतम मेमोरियल राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्थापित किया जाएगा। वार्ड चार के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र नगर में स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने प्राथमिक विद्यालय में होगा। वार्ड पांच के मतदाताओं के लिए इसी वार्ड के रैन बसेरा में मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। नगर परिषद के सबसे कम मतदाताओं वाले वार्ड 6 के मतदाताओं के लिए राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय (गली वाला स्कूल) में मतदान केंद्र स्थापित होगा। नगर परिषद के वार्ड 7 का मतदान केंद्र नगर की पुरानी पानी की टंकी एवं शनि देव मंदिर के सामने जल शक्ति विभाग विभाग के परिसर में स्थापित होगा। वार्ड 8 के मतदाता नगर के मुख्य बाजार में स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। नगर परिषद के वार्ड 9 के मतदाताओं के लिए बाबा कूजा मंदिर सराय परिसर में मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। 17 मई को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान का कार्य संपन्न होगा। मतगणना का कार्य नगर परिषद कार्यालय में मतदान के उपरांत उसी रोज संपन्न होगा। चुनाव में विजयी रहने वाले प्रत्याशियों के परिणाम नगर परिषद कार्यालय से ही घोषित होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 17:54 IST
Una News: नगर परिषद संतोषगढ़ चुनाव के लिए मतदान केंद्रों का चयन #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
