Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 12 खिलाड़ियों का चयन
हमीरपुर। जिले के अंडर-21 वॉलीबाल खिलाड़ियों के ट्रायल पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हुए। ट्रायल में जिलेभर के 31 वॉलीबाल खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन हमीरपुर की वॉलीबाल टीम में हुआ है। शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 8 से 12 जून तक होगी। इसका स्थान अभी निर्धारित नहीं है। हमीरपुर की वॉलीबाल टीम 5 जून को प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। वॉलीबाल खिलाड़ियों के ट्रायल को-ऑर्डिनेटर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा एवं सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजिंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:31 IST
Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 12 खिलाड़ियों का चयन #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
