Firozabad News: 10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयन

प्रिंस, भावना और आयुष बने अपने-अपने आयु वर्ग के चैंपियन - जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट का समापनसंवाद न्यूज एजेंसीफिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित छठवीं जिला जूनियर एथलेटिक मीट एवं राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। 25 से अक्तूबर से शिव आदर्श इंटर कॉलेज, पैढ़त में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो और अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर फिरोजाबाद के 10 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम-2026) में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में भवनेश कुमार ने 80 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण, लोवयंशु धनगढ़ ने पेंटाथलॉन में रजत, रोहित यादव ने शॉटपुट में रजत, मोहित ने 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण, भानु प्रताप सिंह ने पेंटाथलॉन में स्वर्ण और सुमित कुमार ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। वहीं नितिन कुमार और निशांत यादव ने 600 मीटर दौड़, जबकि सवन कुमार और संदीप ने लंबी कूद में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।प्रिंस और भावना ने जीती चैंपियनशिपअंडर-12 बालक वर्ग में प्रिंस ने 60 मीटर दौड़, किड्स जैवलिन थ्रो और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल एथलीट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में भावना ने 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल एथलीट चैंपियनशिप हासिल की। अंडर-10 बालक वर्ग में आयुष ने 50 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायथलॉन ए में अमित ने पहला, एल्विश ने दूसरा और विजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पाल सिंह, सचिव श्यामवीर, सचिन यादव ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: 10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयन #SelectionOf10AthletesForTheNationalAthleticCompetition #SubahSamachar