Dehradun News: गढ़वाल मंडल के चयनित शिक्षकों को मिलेगी पहली तैनाती
- श्रीनगर में चयनित प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्रदेहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न जिलों में आयोजित सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 83 प्राथमिक शिक्षकों को आज श्रीनगर में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के 11 जिलों में बेसिक शिक्षकों के 1670 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। विभागीय काउंसिलिंग के बाद विज्ञापित पदों के सापेक्ष 1168 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें 1018 चयनित अभ्यर्थियों को पिछले महीने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि संबंधित भर्ती के तहत गढ़वाल मंडल के तहत नियुक्ति पत्र पाने से रह गए लगभग चयनित शिक्षकों को शनिवार को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसमें पौड़ी जिले के 55 प्राथमिक शिक्षक, टिहरी 19, उत्तरकाशी पांच और देहरादून के चार नव चयनित प्राथमिक शिक्षक शामिल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:57 IST
Dehradun News: गढ़वाल मंडल के चयनित शिक्षकों को मिलेगी पहली तैनाती #SelectedTeachersOfGarhwalDivisionWillGetTheirFirstPosting #SubahSamachar
