Una News: लेफ्टिनेंट बनने के बाद धुंधला पहुंची सेजल शर्मा का स्वागत
थानाकलां (ऊना)। मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बनने के बाद सेजल शर्मा के गांव धुंदला पहुंचने पर रविवार को ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। सेजल शर्मा ने सर्वप्रथम जमासनी माता मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सेजल शर्मा के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। लेफ्टिनेंट सेजल शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं के आशीर्वाद और उनकी शिक्षाओं को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने गुरुओं की आज्ञा का पालन किया है। उनके गुरुओं ने उन्हें सीख दी थी कि कर्म करते रहो फल अपने आप मिलता है। इसी सीख को जीवन में अपनाकर उन्होंने अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत की। सेजल शर्मा के पिता रेलवे पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सेजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा से शुरू की। इसके बाद उन्होंने डीएवी लठियाणी से शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने सेना की मेडिकल कोर में अपना करियर बनाया और अपनी मेहनत व लगन के दम पर लेफ्टिनेंट के पद तक पहुंचीं। सेजल शर्मा की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 17:57 IST
Una News: लेफ्टिनेंट बनने के बाद धुंधला पहुंची सेजल शर्मा का स्वागत #SejalSharmaWelcomedInDhundhlaAfterBecomingALieutenant #SubahSamachar
