स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन मांगे : आरटीए गिरीश
कैथल। हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग की ओर से जिला कैथल के विभिन्न मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट आबंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कैथल ने इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी कर इच्छुक व्यक्तियों, सोसायटियों, फर्मों और कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरटीए गिरीश कुमार ने बताया कि यह आबंटन मोडिफाइड स्टेज कैरिज स्कीम के तहत किया जा रहा है। यह आवेदन 15 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ 25,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल (अप्रतिदेय) फीस जमा करानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदक अपने प्रार्थना-पत्र की फोटो प्रति पर कार्यालय से डायरी नंबर और पावती प्राप्त करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय के सूचना पट्ट पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 03:56 IST
स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन मांगे : आरटीए गिरीश #SeekApplicationsForStageCarriagePermit:RTAGirish #SubahSamachar
