Chamoli News: सिस्टम की सुस्ती देख ग्रामीणों ने कल्पगंगा पर बना दी पुलिया
फोटोअस्थायी पुलिया से अब वाहनों की भी हो रही आवाजाहीनदी पर लंबे समय से निर्माणाधीन पुल का काम धीमी गति से हो रहासंवाद न्यूज एजेंसीज्योतिर्मठ। कल्पगंगा पर लंबे समय से निर्माणाधीन स्थायी पुल का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीण वाहनों से आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने एकजुट होकर वाहनों की आवाजाही के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण किया जिससे वाहनों की आवाजाही भी हो सके। इसके बाद ग्रामीणों ने एक छोर से दूसरे छोर तक वाहन को पहुंचाया। उर्गम घाटी के अरोसी, ग्वाना, भेंटा, भरकी और पिलखी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर कल्पगंगा में निर्माणाधीन पुल का काम धीमी गति से हो रहा है। ग्रामीणों ने पिछले वर्ष वाहनों की आवाजाही के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई थी लेकिन कुछ दिन पहले वह क्षतिग्रस्त हो गई। तब से ग्रामीण नदी से ही वाहनों को ले जा रहे थे लेकिन अब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए अरोसी व ग्वाणा ग्रामीणों ने फिर से यहां पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बना ली है जिससे अब वाहनों की आवाजाही भी होने लगी है। ग्रामीण मोहन चौहान का कहना है कि स्थायी पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है जबकि सड़क दोनों ओर से बन चुकी है। अब यहां लकड़ी की अस्थायी पुलिया बना दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से स्थायी पुल के जल्द निर्माण की मांग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 19:00 IST
Chamoli News: सिस्टम की सुस्ती देख ग्रामीणों ने कल्पगंगा पर बना दी पुलिया #SeeingTheSlownessOfTheSystem #TheVillagersBuiltABridgeOverKalpganga. #SubahSamachar
