Ambala News: फल्गु ऋषि की धरती देखो, हरि के नाम सुमरति…
- फल्गु तीर्थ पर आयोजित फल्गु लोक कला महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने हरियाणवी लोकगीतों और रागनियों से किया मंत्रमुग्ध संवाद न्यूज एजेंसी पूंडरी। फल्गु तीर्थ पर आयोजित फल्गु लोक कला महोत्सव के तीसरे दिन कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा और फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोक गायकों ने रागनी, लोकगीत और भजनों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने किया। लोकगायिका राजबाला बहादुरगढ़ ने सहम करो सो फिक्र पिया जी और दशरथ राजा तन्नै वचन भरे थे की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद अमित चहल ने फल्गु ऋषि की धरती देखो हरि के नाम सुमरति और बैठ कुसंग में खुशी मनावै प्रस्तुत कर हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई। अमित मलिक ने राजा नल नै चौपड़ सार बिछायी रागनी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने बिना अक्ल बुद्धि बिन माणस पशु बराबर हो सै के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर भी प्रहार किया। लोकगायक सुरेश भाणा ने चल प्यारे सत्संग में और बेईमान आदमी धोरै खटका जिंदगी भर का प्रस्तुत कर आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का संदेश दिया। डॉ. आदित्य दहिया, निदेशक, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभाग की ओर से संदीप नैन ने समन्वयक की भूमिका निभाई और संजीत कौशिक ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह, हरियाणा पुलिस सोनीपत विशेष कार्य बल के उपाधीक्षक इंदीवर शर्मा व वरिष्ठ साहित्यकार रामबीर सिंह, अकादमी के समन्वयक डॉ. विजेंद्र कुमार और क्षीरधारा स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विकास गर्ग के अलावा पवन शर्मा, वरिष्ठ एडवोकेट ऋषिपाल, राजेंद्र शर्मा, मनोज राणा, मास्टर रामकुमार, हर्ष राणा, कपिल वर्मा, तरसेम कुमार, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। फ
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 02:40 IST
Ambala News: फल्गु ऋषि की धरती देखो, हरि के नाम सुमरति… #SeeTheLandOfSagePhalgu #SubahSamachar
