रखवाला बन गया चोर: जूता फैक्टरी में गार्ड ने रची चोरी की साजिश, साथियों को बुलाकर समेट ले गया सामान
आगरा के थाना सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का माल बरामद हुआ है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। सिकंदरा क्षेत्र स्थित थैंक्स एक्सपोर्ट फैक्टरी के मैनेजर मनीष मंडल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में जीवनी मंडी स्थित सीएमएक्स सिक्योरिटी सर्विसेज की ओर से कासगंज के कातौर निवासी पंकज कुमार को गार्ड की नौकरी पर रखा गया था। मंगलवार रात पंकज ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया। कार से आए साथियों के साथ मिलकर फैक्टरी से सामान चोरी कर भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बुधवार रात कासगंज के बदहारी वैश क्षेत्र निवासी अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उससे इनवर्टर, दो बैटरी, घटना में इस्तेमाल कार और 450 रुपये बरामद हुए हैं। उसके साथी पंकज और कासगंज के नसरतपुर निवासी विकास की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 07:54 IST
रखवाला बन गया चोर: जूता फैक्टरी में गार्ड ने रची चोरी की साजिश, साथियों को बुलाकर समेट ले गया सामान #CityStates #Agra #Etah #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #FactoryTheft #SecurityGuardArrested #ShoeFactory #CctvFootage #AgraCrime #IndustrialArea #StolenGoodsRecovered #PoliceInvestigation #फैक्टरीचोरी #गार्डगिरफ्तार #SubahSamachar
