Ambala News: सिक्योरिटी गार्ड पर आभूषण हड़पने का आरोप

शहजादपुर। एक महिला ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर लाखों रुपये के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। शहजादपुर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड जंडली निवासी प्रदीप पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बड़ागढ़ गांव निवासी राजपाल ने बताया कि वह कुछ समय से अंबाला में रह रहे हैं। भाई राजकुमार माता के साथ गांव में ही रहता है। परमजीत के साथ सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले जंडली निवासी प्रदीप ने मार्च 2025 से भाभी को झांसे में लेने के बाद उनसे लाखों के आभूषण और एसी हड़प लिया। इसके अलावा उनसे उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक नारायणगढ़ से लोन करवाकर 50 हजार रुपये ले लिए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: सिक्योरिटी गार्ड पर आभूषण हड़पने का आरोप #SecurityGuardAccusedOfGrabbingJewelery #SubahSamachar