पीसीसी : घरों में पानी घुसने से सेक्टरवासी परेशान
माई सिटी रिपोर्टरनोएडा। सोमवार दोपहर हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की फिर से पोल खोल दी। बारिश के बाद सेक्टर-62, अरुण विहार, सेक्टर-51, 12, 11, 46 आदि में जलभराव हो गयसा। कई जगह घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।सेक्टर-62 के रजत विहार सी-ब्लॉक में जलभराव की शिकायत मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप साहू के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था की। हालांकि, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा का कहना है कि नालियों और सीवर लाइन की सफाई में लापरवाही से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। लोगों ने प्राधिकरण से जलभराव वाले स्थानों पर समस्या के स्थायी समाधान व नियमित निगरानी की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 20:19 IST
पीसीसी : घरों में पानी घुसने से सेक्टरवासी परेशान #SectorResidentsDistressedAsWaterEntersHomes. #SubahSamachar
