देहरादून: परिवार रजिस्टर में दर्ज हो गया नई पत्नी-बच्चों का नाम, महिला ने आरटीआई में मांगी जानकारी, उठाए सवाल
क्लेमेंटाउन देहरादून की एक महिला ने पौड़ी गढ़वाल के एक पंचायत विकास अधिकारी से यह जानने की कोशिश की कि परिवार रजिस्टर में उनके पति के नाम के साथ नई महिला को पत्नी कैसे दर्ज कर दिया गया। महिला ने दूसरे बच्चों के पिता के नाम पर उसके पति का नाम दर्ज करने का कारण भी पूछा है। महिला ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत उन दस्तावेजों की प्रामाणिक जानकारी मांगी जिनके आधार पर यह परिवर्तन कर दिया गया। राज्य सूचना आयुक्त कुशला नंद कोठियाल के सामने पंचायत विकास अधिकारी ने माना कि 2013 के परिवार रजिस्टर में अपीलार्थिनी का नाम पत्नी और उनके बच्चों का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज है। 2018 में व्यक्ति की पत्नी और बच्चों का अलग नाम दर्ज किया गया है। हालांकि सूचना धारित न होने के आधार पर अधिकारी ने कारण बताने में असमर्थता जताई। आयोग ने अधिकारी को आदेश दिया कि वे वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए दस दिनों के अंदर शपथ पत्र दाखिल करें। आयोग ने पत्नी के नाम में बदलाव का आधार स्पष्ट करने का आदेश दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:08 IST
देहरादून: परिवार रजिस्टर में दर्ज हो गया नई पत्नी-बच्चों का नाम, महिला ने आरटीआई में मांगी जानकारी, उठाए सवाल #CityStates #Dehradun #Rti #Wife #FamilyRegister #DehradunNews #SubahSamachar
