Aligarh News: दस महीने बाद पीएम आवासों के लिए मिली दूसरी किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2025 में चंडौस नगर पंचायत एवं उसके मजरा भीम नगर और नगला जाट में 628 आवास स्वीकृत किए गए थे। आवास निर्माण के लिए जनवरी 2026 में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भी लाभार्थियों को मिल गए थे। लाभार्थियों ने अपने जर्जर मकान तोड़कर नए मकान बनवाना शुरू कर दिए थे, लेकिन अचानक दूसरी किश्त रोक दी गई। 10 महीने तक दूसरी किश्त शासन ने जारी नहीं की। इससे निर्माण कार्य भी अवरुद्ध हो गए और लोग आवास के अभाव में किराए के मकान में रहने लगे। इस संंबंध में जुलाई महीने में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। लाभार्थियों के लिए दूसरी किस्त 12 अक्तूबर से आना शुरू हो गई है। अब तक करीब 50 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त की धनराशि आ गई है। लाभार्थियों का कहना है कि दूसरी किस्त जारी होने से अधूरे पड़े मकानों का निर्माण पूरा हो सकेगा। एक आवास के लिए सरकार लाभार्थी को 2.50 लाख रुपये देती है।वहीं, नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ.डीएस भारती का कहना है कि में अब तक 50 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त में एक-एक लाख रुपये की धनराशि पहुंच गई है। बाकी सभी लाभार्थियों के खातों में भी धनराशि जल्द ही पहुंच जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 03:19 IST
Aligarh News: दस महीने बाद पीएम आवासों के लिए मिली दूसरी किस्त #AligarhNews #SecondInstallment #SubahSamachar
