Noida News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली युवक के गले की हड्डी

फोटो-फरीदाबाद से अपने गांव आए युवक का गन्ने के खेत में मिला था शव, हत्या में भतीजा गिरफ्तार, बड़े भाई की तलाश जारी माई सिटी रिपोर्टरयमुना सिटी। गांव कलूपुरा में गन्ने के खेत में मृत मिले सुखदेव के गले की हड्डी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी पाई गई है। पोस्टमार्टम में युवक के सिर में चोटें मिली हैं। हालांकि, युवक की मौत किस कारण हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सीय टीम ने बिसरा सुरक्षित करते हुए उसे जांच के लिए लैब में भेजा है। दूसरी ओर, पुलिस ने हत्या के एक और आरोपी युवक के भतीजे को गिरफ्तार किया है। सुखदेव का भाई अभी घर से फरार है। कलूपुरा निवासी सुरेश चंद शर्मा के छोटे बेटे सुखदेव (32) का 22 फरवरी को गांव के ही अंदर रजवाहे के पास गन्ने के खेत में शव मिला था। शव मिलने के पांच दिन पहले से सुखदेव गायब था और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद पिता ने अपने ही बड़े बेटे हरकेश, उसके बेटे हिमांशु और ससुर अनिल निवासी जेवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि उनके बड़े बेटे ने रुपयों के लालच में अपने सगे छोटे भाई की हत्या की है। उन्हें जमीन के मुआवजे के तौर पर 32 लाख रुपये मिले थे। बड़ा बेटा हरकेश पूरी रकम खुद ही हड़पना चाहता था। भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार : पिता की शिकायत पर पुलिस ने हरकेश, उसके बेटे हिमांशु और ससुर अनिल को नामजद किया था। ससुर अनिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और पूछताछ जारी है। मंगलवार को पुलिस ने हिमांशु को भी गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी हरकेश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उसकी तलाश में पुलिस दिल्ली और हरियाणा में भी दबिश दे रही है। दोनों के बीच में हुई थी हाथापाई : पकड़े गए आरोपी हिमांशु से पूछताछ जारी है। हांलाकि वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक की मौत के पहले उसकी अपने बड़े भाई के साथ हाथापाई भी हुई थी। इसी कारण मृतक के कई जगह चोटें भी लगी थी। पुलिस सारे पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस जल्दी करेगी घटना का खुलासा : एसीपी जेवर सार्थक सेंगर ने बताया कि अभी प्रकरण की जांच जारी है। हरकेश की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्दी ही सारी घटना का खुलासा किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली युवक के गले की हड्डी #Fgds #SubahSamachar