Kushinagar News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से निखरता है नेतृत्व और सेवाभाव

जौरा बाजार। स्थानीय बाजार स्थित पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल परिसर में जारी तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इसमें स्काउट शिविर और विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को अनुशासित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सेवाभाव और संकट के समय सूझबूझ से निर्णय लेने का गुण विकसित होता है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। इसके पहले प्रशिक्षक जेपी रावत ने प्रशिक्षुओं को व्यायाम कराने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार सिंह ने की। अंत में स्कूल के प्रबंधक आलोक चंद्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अशोक कुमार गौड़, अजय मिश्र, अनिल जायसवाल, श्रीकांत मिश्र, आद्या सिंह, गुरुदत्त उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, शिवब्रत सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kushinagar News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से निखरता है नेतृत्व और सेवाभाव #Scout-GuideTrainingHonesLeadershipAndASpiritOfService. #SubahSamachar