यूपी में भीषण हादसा: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां- बेटे की मौत; तीन घायल

गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जंगीपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 10:20 बजे हुआ। स्कॉर्पियो बलिया की ओर से आ रही थी। इसमें सवार लोग बलिया से वाराणसी जा रहे थे। शेखपुर के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी क्षमा उपाध्याय (55) पत्नी जयराम उपाध्याय और उनके बेटे अनमोल (28) के रूप में हुई है। वहीं, वाराणसी के शिवपुर निवासी रत्नेश मिश्रा (40), बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा निवासी मनोज चौबे (42) और मीरजापुर जिले के चुनार निवासी स्कॉर्पियो चालक रमेश वर्मा घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में भीषण हादसा: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां- बेटे की मौत; तीन घायल #CityStates #Ghazipur #Varanasi #GhazipurNews #GhazipurLatestNews #UpNews #SubahSamachar