Kangra News: बेसहारा पशु को बचाते मांझी खड्ड पुल से नीचे गिरी स्कूटी, दो घायल

गगल (कांगड़ा)। क्षेत्र के समीप मांझी खड्ड पुल पर बेसहारा पशु को बचाते समय स्कूटी 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। शनिवार शाम करीब तीन बजे हुए इस हादसे में बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र ढुग्यारी निवासी रोहन (20) और राजल निवासी शिवांश (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर राजोल से गगल की तरफ पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। जैसे ही वे मांझी पुल के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक स्कूटी पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क व सब्जी की दुकान के बीच से होता हुआ सीधे पुल के नीचे गहरी खाई में जा गिरा।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए निकटतम अस्पताल कुठमा पहुंचाया। गगल पुलिस के यातायात प्रभारी विजेंद्र सिंह और एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में दोनों छात्रों का उपचार चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बेसहारा पशु को बचाते मांझी खड्ड पुल से नीचे गिरी स्कूटी, दो घायल #KangraNews #TodayNews #KangraHindiNews #SubahSamachar