Rudraprayag: स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, दुर्घटना में युवक घायल, महिला सुरक्षित

रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित सनबैंड के समीप शनिवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जबकि स्कूटी सवार महिला सुरक्षित बच गई। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूटी से सनबैंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह 6:55 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके बाद डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को खाई से बाहर निकाला। ये भी पढे़ंUttarakhand:डेटा में सेंध मारकर लोगों के खाते खंगाल रहे साइबर अपराधी,ये हैं नए-नए तरीके, कॉल आए तो रहे अर्लट दुर्घटना में घायल सचिन कुमार (19), मूल निवासी बिहार व हाल निवासी डांगसेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं स्कूटी सवार सुलेखा (26) पत्नी राजू कुमार सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों स्कूटी सवार सुरक्षित हैं व घायल का इलाज चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 09:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag: स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, दुर्घटना में युवक घायल, महिला सुरक्षित #CityStates #Dehradun #Rudraprayag #Uttarakhand #RudraprayagAccident #SubahSamachar