Noida News: यूथ पावर ग्रैंड फिनाले में एमिटी और पुष्प विहार अव्वल

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-126 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ पावर 2025-26 के 17वें ग्रैंड फिनाले में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और पुष्प विहार संयुक्त विजेता बने। द ग्लोबल टाइम्स की ओर से आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में 12 एमिटी स्कूलों ने सामाजिक जागरूकता विषयों पर प्रस्तुति दी। वसुंधरा सेक्टर-1 गाजियाबाद द्वितीय और साकेत और गुरुग्राम सेक्टर-43 तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मी सिंह (आईएएस) ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की। चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान ने इसे नेतृत्व विकास का सशक्त मंच बताया। विभिन्न श्रेणियों में भी कई स्कूलों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 14:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
School program



Noida News: यूथ पावर ग्रैंड फिनाले में एमिटी और पुष्प विहार अव्वल #SchoolProgram #SubahSamachar