यूपी: कोरोना काल में स्कूलों में एडमिशन का खेल, एक और आरोपी गिरफ्तार; 92 स्कूलों के 129 विद्यार्थी चिह्नित

कोरोना काल में विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिला लेने और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में अपीयर होने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गांव रवानिया निवासी और वर्तमान में लखनऊ की मानस ग्रीन शिव सिटी निवासी राजमान गौड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोविड काल के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के संज्ञान में आया था कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में अपीयर होने और स्कूलों में प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थियों ने फर्जी सेकेंडरी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए थे। बोर्ड स्तर पर जांच के दौरान प्रदेश के 92 स्कूलों के 129 विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया था। इन विद्यार्थियों ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में अपीयर होने के लिए फर्जी प्रमाण-पत्रों का इस्तेमाल किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: कोरोना काल में स्कूलों में एडमिशन का खेल, एक और आरोपी गिरफ्तार; 92 स्कूलों के 129 विद्यार्थी चिह्नित #CityStates #Varanasi #Azamgarh #FakeCertificates #CovidPeriod #StudentAdmission #SubahSamachar