Una News: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू

ऊना। उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी है। ये छात्रवृत्तियां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत प्रदान की जाएंगी।जानकारी के अनुसार प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंट्स विद डिसएबिलिटीज (वेलफेयर बेस्ड स्कीम) के लिए पोर्टल एक जून 2026 से खुल चुका है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंट्स विद डिसएबिलिटीज (वेलफेयर बेस्ड स्कीम) के लिए भी आवेदन प्रक्रिया एक जून 2026 से शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 तय की गई है। इसके अलावा टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंट्स विद डिसएबिलिटीज योजना के तहत भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2026 रहेगी। वहीं संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तथा राज्य स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों और पात्र विद्यार्थियों से समय रहते राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एनएसपी पोर्टल पर उपलब्ध है।उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों के मार्गदर्शन को लेकर स्कूलों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी पात्र विद्यार्थी आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखें। किसी प्रकार की दुविधा होने पर स्कूल अध्यापकों या प्रबंधन की सहायता लें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar