Kangra News: छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

दिव्यांग विद्यार्थियों तक योजनाएं पहुंचाने का किया आह्वान उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा ने स्कूल प्रमुखों को दिए निर्देश अमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कांगड़ा ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि पात्र विद्यार्थियों तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग अजय संबयाल ने बताया कि भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके चलते दिव्यांगों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के पोर्टल को एक जून से खोल दिया गया है। पात्र अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए दी जाने वाली पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और टॉप क्लास एजुकेशन छात्रवृत्ति के लिए अभ्यर्थी 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद संस्थान स्तर पर आवेदनों का पहले चरण का सत्यापन 15 नवंबर, जबकि द्वितीय स्तर का सत्यापन 30 नवंबर तक ऑनलाइन करना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 16:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू #ScholarshipApplicationProcessBegins #SubahSamachar