RMPSU: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 6 मार्च तक होगा एमआईएस जनरेट
प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूटने से परेशान विद्यार्थियों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक और मौका दिया है। इन छात्रों के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एमआईएस जनरेट करने की आखिरी तारीख छह मार्च, शुल्क जमा करने की तारीख आठ मार्च और फॉर्म भरने की तारीख 10 मार्च है। उन्होंने बताया कि कुलपति के आदेश और परीक्षा समिति की 11 जून 2025 की बैठक के फैसले के अनुसार, छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं अब नोडल केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। हर विषय के लिए 1500 रुपये शुल्क देना होगा। पूर्व के वर्षों के वे छात्र-छात्राएं जो प्रयोगात्मक परीक्षा या शोध परियोजना में अनुपस्थित रहे या फेल हो गए थे। उन्हें यह आखिरी मौका दिया जा रहा है। ऐसे सभी छात्र अब इस परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 14:28 IST
RMPSU: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 6 मार्च तक होगा एमआईएस जनरेट #CityStates #Aligarh #Hathras #MissedPracticalExams #RmpsuAligarh #RajaMahendraPratapSinghUniversity #AligarhNews #HathrasNews #EtahNews #KasganjNews #SubahSamachar
