बारुईपुर पहुंचीं सयानी घोष का बड़ा खुलासा, सीएम शुभेंदु से की ये मांग
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। ममता बनर्जी के कैंडल मार्च के बाद सांसद सयानी घोष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इंसाफ की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि मामले के पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका भी हो सकती है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जानी चाहिए। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भी इस अपराध को अमानवीय बताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की बात कही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 10:22 IST
बारुईपुर पहुंचीं सयानी घोष का बड़ा खुलासा, सीएम शुभेंदु से की ये मांग #IndiaNews #National #BaruipurCase #SaayoniGhosh #SaayoniGhoshNews #SaayoniGhoshFamilyVisit #BaruipurMurderCase #WestBengalNews #BengalCrimeNews #KolkataNews #SuvenduAdhikari #SubahSamachar
