Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, शिव कृपा से चमक जाएगी किस्मत
Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरे समर्पण के साथ महादेव की पूजा करते हैं। दृक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और इसका समापन 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में की गई शिव उपासना से जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी कारण लोग सावन के आगमन से पहले अपने घर की साफ-सफाई के साथ कुछ ऐसी शुभ वस्तुएं भी लाते हैं, जिन्हें सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को सावन से पहले घर लाकर विधिपूर्वक स्थापित करने से भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं किन वस्तुओं को सावन से पहले घर लाना शुभ माना जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 17:31 IST
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, शिव कृपा से चमक जाएगी किस्मत #Religion #National #Sawan2026 #SawanMaas #ShivaBlessings #LakshmiKripa #AuspiciousItemsSawan #HomeProsperitySawan #SubahSamachar
