Sawan 2026 Live: शिव आराधना का महीना सावन आज से शुरू, जानें कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न
Sawan 2026 Live:आज से शिव आराधना का पवित्र महीना सावन शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से होती है और समापन पूर्णिमा तिथि पर होता है। इस बार सावन का महीना बहुत ही शुभ योग में हो रहा है। सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन में मंदिर में भारी भीड़ होती है और शिवजी के दर्शन करने, शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध, शहद अर्पित करना बहुत ही पुण्यदायक माना जाता है। सावन में शिवजी का आराधना करने से कालसर्प संबंधी दोष खत्म होता है। आइए जानते हैं सावन के पहले दिन कैसे करें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, जानते हैं संपूर्ण पूजा विधि और इनसे मिलने वाला लाभ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 02:14 IST
Sawan 2026 Live: शिव आराधना का महीना सावन आज से शुरू, जानें कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न #Festivals #SubahSamachar
