Sawai Madhopur News: रणथंभौर में विदेशी महिला पर्यटक की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस (40) अपने दोस्तों के साथ रणथंभौर घूमने आई थीं और होटल रणथंभौर हेरिटेज हवेली में ठहरी हुई थीं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल अपैक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मामले की सूचना भारतीय दूतावास और आयरलैंड दूतावास को दी गई। ये भी पढ़ें:Jaipur News:टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आत्मनिर्भरता के दावे पर उठाए सवाल गणेश धाम चौकी प्रभारी हरभान सिंह के अनुसार दूतावास से अनुमति मिलने के बाद शनिवार शाम को पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंपकर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला पर्यटक की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:20 IST
Sawai Madhopur News: रणथंभौर में विदेशी महिला पर्यटक की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम #CityStates #Rajasthan #SawaiMadhopur #RanthamboreTouristDeath #ForeignTouristDeath #IrelandTouristDeath #RanthamboreTigerReserveNews #RajasthanTourismNews #RajasthanPoliceInvestigation #TouristDeath #SubahSamachar
