Sawai Madhopur: दलाली-भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं खंडार भाजपा विधायक , पूर्व कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

सवाई माधोपुर की खंडार विधानसभा क्षेत्र में मानसरोवर बांध के वेस्ट वॉटर यानी ओगाड़ पुलिया और सवाई माधोपुर को एमपी से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 552 पर बनी बोदल पुलिया की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक बैरवा ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों की हालत गंभीर बनी हुई है और समय रहते मरम्मत नहीं होने पर आगामी मानसून में बड़ा नुकसान हो सकता है। बोदल पुलिया निर्माण में देरी का आरोप अशोक बैरवा ने सवाई माधोपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सवाई माधोपुर को श्योपुर से जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर स्थित बोदल पुलिया पिछले बरसात के दिनों में टूट गई थी। इसके कारण करीब दो माह तक यातायात बाधित रहा। बाद में प्रशासन द्वारा अस्थायी मरम्मत कराकर मार्ग को सुचारु किया गया, लेकिन जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक दस माह बीत जाने के बावजूद पुलिया का स्थायी निर्माण नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिया के दोनों ओर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और वहां खतरनाक मोड़ भी है। यदि आगामी दो माह में इसका निर्माण नहीं हुआ तो आने वाली बरसात में पुलिया के दोबारा टूटने की आशंका बनी रहेगी। मानसरोवर बांध की ओगाड़ पुलिया पर भी चिंता पूर्व विधायक ने कहा कि मानसरोवर बांध का वेस्ट वॉटर ओगाड़ पुलिया भी टूटा हुआ है। इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि मानसून के दौरान पानी के तेज बहाव में ओगाड़ पुलिया और बोदल पुलिया दोनों के टूटने का खतरा है। पढ़ें-Rajasthan:'भाजपा की बी-टीम है आप'; गोविंद सिंह डोटासरा का तीखा हमला, बोले- भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा थी पार्टी उन्होंने आशंका जताई कि यदि ऐसा हुआ तो क्षेत्र के 15 से 20 गांव प्रभावित हो सकते हैं और जान-माल के नुकसान की संभावना भी बनी रहेगी। भाजपा विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप अशोक बैरवा ने वर्तमान भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक जनता की समस्याओं से बेपरवाह हैं और दलाली व भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने और तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार है तथा सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों से कमीशन की मांग की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण कई ठेकेदार काम छोड़कर चले गए हैं। साथ ही कहा कि बजरी की दलाली के अलावा क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है और विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे जनता परेशान है। राजनीतिक बयानबाजी से क्षेत्र में बढ़ी हलचल पूर्व विधायक के इन आरोपों के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पुलिया निर्माण, प्रशासनिक कार्रवाई और विकास कार्यों को लेकर अब स्थानीय स्तर पर चर्चा बढ़ने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 13:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sawai Madhopur: दलाली-भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं खंडार भाजपा विधायक , पूर्व कांग्रेस विधायक ने लगाए गंभीर आरोप #CityStates #SawaiMadhopur #Rajasthan #SubahSamachar