Pauri News: श्रीनगर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 31 को
श्रीनगर। भाजपा की ओर से 31 अक्तूबर को श्रीनगर में आयोजित होने वाली गढ़वाल लोकसभा स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर के रामलीला मैदान में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। डॉ. धन सिंह रावत ने रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंच, आयोजन स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। खिर्सू में भी पदयात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, पार्षद दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, झाबर सिंह रावत, सीमा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशीष रावत आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 16:27 IST
Pauri News: श्रीनगर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 31 को #SaveDemocracy #RemoveAnarchyMarchInSrinagarOn31st #SubahSamachar
