Meerut News: सौरभ राणा ने ग्रीको-रोमन में जीता स्वर्ण पदक
मेरठ। मेरठ कॉलेज के बीपीएड (बीपीईएस) द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ राणा ने कुश्ती के मैदान पर कमाल कर दिया है। गाजियाबाद में 12 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (फेडरेशन कप 2026) में उन्होंने 72 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको-रोमन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन भारतीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हो गया है, जो सोनीपत में आयोजित होगा। यह शिविर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अवैतनिक सचिव विवेक गर्ग और प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने सौरभ राणा को बधाई दी। साथ ही शारीरिक शिक्षा विभाग (बीपीईएस पाठ्यक्रम) के शिक्षकों डॉ. विपिन कुमार, डॉ. संदीप सिंह और वंशिका को भी शुभकामनाएं दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:47 IST
Meerut News: सौरभ राणा ने ग्रीको-रोमन में जीता स्वर्ण पदक #SaurabhRanaWonTheGoldMedalInGreco-Roman #SubahSamachar
