Faridabad News: खेलो इंडिया चैंपियनशिप के लिए चेन्नई रवाना हुईं सौम्या

फरीदाबाद। 11 वर्षीय किक बॉक्सर खिलाड़ी सौम्या भारद्वाज 26 मार्च से चेन्नई में आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना हो गईं। वह 25 मार्च को अभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद 26 मार्च को बॉक्सिंग रिंग में दम दिखाने उतरेंगी। सौम्या की मां मोनिका भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सौम्या बेहद उत्साहित हैं। पिछले कई दिनों वह कड़ी मेहनत कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि वह स्वर्ण लेकर ही लौटेंगी। सौम्या इससे पहले दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपने प्रदर्शन से मेडल हासिल कर चुकी हैं। चेन्नई में 26 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: खेलो इंडिया चैंपियनशिप के लिए चेन्नई रवाना हुईं सौम्या #SaumyaLeftForChennaiForKheloIndiaChampionship #SubahSamachar